📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Paytm : पेटीएम का सलाना लोन वितरण 17 फीसदी बढ़कर 34 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा

📅 12 October 2022, 09:25 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paytm : पेटीएम का सलाना लोन वितरण 17 फीसदी बढ़कर 34 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा
Paytm : पेटीएम का सलाना लोन वितरण 17 फीसदी बढ़कर 34 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा

दूसरी तिमाही में वितरित लोन की संख्या करीब 92 लाख रही

डिजिटल वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) की सालाना लोन वितरण दर में इजाफा हुआ है। कंपनी की सलाना लोन वितरण दर सितंबर महीने में 17 फीसदी बढ़कर 34 हजार करोड़ रुपये हो गई है। दरअसल वन97 कम्युनिकेशंस कंपनी पेटीएम ब्रांड नाम के तहत कारोबार करती है।

कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग को दी जानकारी में बताया कि हमारा लोन वितरण व्यवसाय (शीर्ष ऋणदाताओं के साथ साझेदारी में) सितंबर में 34 हजार करोड़ रुपये की सालाना दर से बढ़ रहा है। कंपनी ने बताया कि अगस्त, 2022 में उसके लोन वितरण की सालाना दर 29 हजार करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुताबिक दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पेटीएम की वितरित लोन संख्या बढ़कर करीब 92 लाख हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 28.41 लाख रही थी। इस दौरान पेटीएम द्वारा बांटे गए कुल लोन की मात्रा बढ़कर 7,313 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2021 तिमाही के 1,257 करोड़ रुपये की तुलना में 6 गुना ज्यादा है। (एजेंसी, हि.स.)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें