📅 Monday, 28 September 2026 | 11:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, 'तुम काली हो,

📅 01 August 2024, 12:04 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, 'तुम काली हो,
मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, 'तुम काली हो,

छतरपुर. घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदारों को कार्ड बंट चुके थे। सगाई, गोद भराई की रस्म पहले ही हो चुकी थी। अब बस शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने बाकी थे। लड़की नई जिंदगी के हसीन सपने देख रही थी।

लेकिन इसी दौरान एक फोन कॉल और शादी कैंसिल हो गई। सुनने में एक फिल्मी स्टोरी लग रही होगी। लेकिन छतरपुर जिले में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां शादी के ठीक 15 दिन पहले ही मंगेतर ने अपनी होने वाली पत्नी से शादी तोड़ दी। दूल्हे ने यह कहते हुए शादी तोड़ दी कि वह काली है। इसी वजह से वह उससे शादी नहीं कर सकता है।

शादी टूटने से पीड़ित लड़की और उसका परिवार परेशान है। वह पहले ही लाखों रुपए दहेज दे चुके हैं। साथी कार्यकर्म के लिए लाखों खर्च कर चुके हैं। कार्ड मिलने के बाद रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। इतना नुकसान होने के बाद परिवार शादी तोड़ने वाले युवक पर कार्रवाई करना चाहता है। यही वजह है कि अब परिवार पुलिस से मदद मांग रहा है।

क्या है मामला : दरअसल, पूरा मामला अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज का है। यहां रहने वाले पुष्पेंद्र अहिरवार की बेटी भारती अहिरवार की शादी टूटी है। उसकी शादी झांसी जिले के भिटौरा में रहने वाले रूपेश अहिरवार से जून 2023 में तय हुई थी। गोद भराई रस्म के बाद दोनों पक्षों ने पंडित के समक्ष 25 अप्रैल 2024 को शादी होना तय हुआ था। सगाई में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को 3 लाख रुपए भी नगद दिए और 50 हजार खर्च भी हुए थे।

शादी के 15 दिन पहले दूल्हे ने कर दिया इनकार

दोनो पक्षों की सहमति से वर एवं वधु पक्ष में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थी। लड़की पक्ष ने शादी के कार्ड छपवा कर रिश्तेदारों ने बांट दिए। सभी शादी के दिन का इंतजार करने लगे। इसी बीच रूपेश ने शादी की तारीख के ठीक 15 दिन पहले इनकार कर दिया।

इनकार की वजह सुन लड़की के उड़े होश

पीड़ित लड़की भारती ने बताया कि उसकी रूपेश से शादी होनी ही वाली थी। साथ ही सगाई भी हो गई थी। इसलिए फोन पर बात कर लेती थी। रूपेश ने शादी तोड़ने से पहले फोन पर कहा कि 'तुम काली हो, मेकअप किया करो।' खेत में काम करने से तुम काली हो गई हो। इसीलिए अब 'मैं तुमसे शादी नही कर सकता'। इतना कहने के बाद रूपेश ने बात करना बंद कर दिया। कई बार फोन कॉल किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

बेइज्जती के डर से दर्ज नहीं किया केस

कुमारी भारती का कहना है कि इसके बाद मेरे परिवार के लोगों ने कई बार दूल्हे पक्ष से संपर्क किया। लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। लड़कों की तरफ से कोई भी जबाव नहीं आया। परिवार वाले समाज में इज्जत बचाने के लिए केस नहीं किया। वे पुलिस को बताए बिना ही मामला सुलझाने की सोच रहे थे। इस बीच कहीं से पता चला कि रूपेश ने किसी दूसरी लड़की को पसंद कर लिया है। साथ ही उसे अब दहेज में 5 लाख रुपए नगद मिल रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि रूपेश का परिवार पहले से ही पैसों का लालची था। अब लगता है कि इन्ही सब वजह से उन्होंने शादी तोड़ दी।

अब न्याय चाहती है दुल्हन

शादी टूटने के बाद कुमारी भारती बेहद दुखी है। अब वह अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। ताकि उसके काले रंग की वजह से शादी तोड़ने वाले रूपेश पर कानूनी कार्रवाई हो सके। साथ ही लड़के वालों के ऊपर खर्च किया गया सारा पैसा वापस मिल सके।

वहीं, मामले में छतरपुर जिले के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है ऑफिस में एक आवेदन आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

नवभारत टाइम्स

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें