📅 Friday, 16 October 2026 | 02:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,587.49 ▲ +1,805.59 (+2.48%) • निफ्टी 50: 23,077.90 ▲ +455.20 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,700 • 🌤️ उज्जैन: 32°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

Gmail New Feature Update : ईमेल लिखने में होने वाली परेशानी को कहिए बाय-बाय, सामने आया यह जबरदस्त फीचर

📅 13 May 2023, 05:00 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gmail New Feature Update : ईमेल लिखने में होने वाली परेशानी को कहिए बाय-बाय, सामने आया यह जबरदस्त फीचर
Gmail New Feature Update : ईमेल लिखने में होने वाली परेशानी को कहिए बाय-बाय, सामने आया यह जबरदस्त फीचर

आज के दौर किसी भी ऑफिस में आधिकारिक बातचीत के लिए Gmail का इस्तेमाल किया जाता है। इसके माध्यम से लोग अपनी बात दूसरे तक पहुंचाते है। वहीं, मेल लिखने के दौरान कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। या फिर कह सकते है मेल लिखने में समय भी जाता है। इस तरह के कई समस्याओं को खत्म करने के लिए Google ने एक नया फीचर पेश किया है।

दरअसल, बीते बुधवार को Gmail के लिए एक नई सुविधा की घोषणा की है, जो यूजर को तेजी से और अधिक आसानी से ईमेल लिखने में मदद करेगी। इसे “Help Me Write” का नाम दिया गया है। बता दें कि यह फीचर AI की मदद से यूजर इनपुट के आधार पर इमेल तैयार करने में मदद करेगा।

कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल करने के तरीके की बात करें तो सबसे पहले यूजर को एक ईमेल टाइप करना शुरू करना होगा और फिर “हेल्प मी राइट” बटन पर क्लिक करना होगा। तब AI ईमेल का एक मसौदा तैयार करेगा, जिसे यूजर एडिट और फिर आखिरी रूप दे सकता है।

किन प्रकार के ईमेलों के लिए हो सकेगा इस्तेमाल

बता दें कि “Help Me Write” फीचर का इस्तेमाल कई प्रकार के ईमेल लिखने के दौरान किया जा सकता है। इस लिस्ट में मीटिंग शेड्यूल करना, थैंक्यू या यॉरी नोट आदि शामिल है। इसके साथ ही यह नौकरी के लिए आवेदन भेजना या रिफंड की मांग करने जैसे ईमेल का यह टेम्प्लेट भी बनाकर दे देगा।

क्या फायदा होगा?

बता दें कि “Help Me Write” फीचर के इस्तेमाल से यूजर का काफी समय बच सकता है। यह अधिक पेशेवर दिखने वाले ईमेल बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही लेखन कौशल को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप अपने ईमेल लिखने की कला को बेहतर बनाने और समय बचाने के तरीके खोज रहे हैं, तो आपको ‘हेल्प मी राइट’ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

चार्ज भी देना होगा?

बता दें कि अभी डेवलेंपमेंट फेज में चल रहे “Help Me Write” फीचर को लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह एक मुफ्त सुविधा है जो सभी जीमेल यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें