📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

नदी में सुसाइड करने वाले क्रेशर व्यापारी के बेटे की मिली लाश

📅 04 August 2022, 03:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नदी में सुसाइड करने वाले क्रेशर व्यापारी के बेटे की मिली लाश
नदी में सुसाइड करने वाले क्रेशर व्यापारी के बेटे की मिली लाश

दुर्ग : शिवनाथ नदी में दो युवकों की गुरुवार सुबह लाश मिली. पहली लाश की पहचान राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल (26 साल) के रूप में हुई है. ऋषभ के पास से पुलिस को सुसाइड लेटर भी मिला है, जिससे ये साफ है कि उसने खुदकुशी की है. वह क्रेशर व्यवसायी का बेटा था. वहीं दूसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है.

दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ऋषभ सिंघल राजनांदगांव के वर्धमान नगर का रहने वाला था. घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम को वह जिम जाने की बात कहकर बाइक से निकला था. जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने उसके मोबाइल में कॉल किया तो वो बंद बताया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाला तो वह दुर्ग का मिला. गुरुवार को पुलिस जब दुर्ग में बघेरा के पास बने शिवनाथ नदी के ब्रिज पर पहुंची वहां ऋषभ की बाइक चप्पल व कपड़े मिले. जब उसके मोबाइल में फोन किया गया तो वह नहीं लगा.

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की खोज के बाद ऋषभ का शव बरामद कर लिया. उसके अलावा एक और शव को भी बरामद किया गया है. दूसरा शव भी 25-30 साल के युवक की बताया जा रहा है. ऋषभ के कपड़ों से एक सुसाइड लेटर मिला है. उसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि मुझे माफ कर देना. मैं इस तरह अब और नहीं रह सकता हुँ. इतने दिन तक आप लोगों का का चेहरा देखकर जिंदा रहा, लेकिन अब इस तरह और नहीं जी सकता हुँ. इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रहा हुँ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें