📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

गोवा से मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

📅 01 June 2023, 08:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गोवा से मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
गोवा से मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

मुंबई :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह ऑनलाइन माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी.

उन्होंने बताया कि मडगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिये पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह शाम छह बजकर करीब 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस के 16 डिब्बों के विपरीत मुंबई-गोवा मार्ग पर परिचालित होने वाली ट्रेन में केवल आठ डिब्बे होंगे. अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होगा. हालांकि, नियमित समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है.

अब तक मुंबई से तीन वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं. जो गांधीनगर, शिरडी और सोलापुर के लिए चलती हैं. यह देश की आर्थिक राजधानी से चलने वाली चौथी वंदे भारत होगी. भारत में अभी कुल 18 जोड़ी वंदे भारत ट्रेल चल रही हैं जिसमें गुवाहाटी से न्यू जलपाइगुड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन हाल ही में शुरू हुई है. इससे पहले महीने की शुरुआत में ओडिशा से पहली वंदे भारत रवाना हुई थी जो पुरी से हावड़ा के बीच चलती है.

मुंबई में चलने वाली 3 वंदे भारत के अलावा 6 वंदे भारत ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली से संचालित की जा रही हैं. जो दिल्ली को देहरादून, अजमेर, वाराणसी, कटरा, भोपाल और अंब अंदौरा से जोड़ती हैं. वहीं, चेन्नई में मैसुरू और कोयंबटूर वंदेभारत हैं, साथ में बिलासपुर-नागपुर, हावड़ा-न्यू जलपाइगुड़ी, सिंकदराबाद –तिरुपति, सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरण –कासारगोड रूट पर भी वंदे भारत का संचालन हो रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें