📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच

📅 02 February 2021, 08:48 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच
दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच

मुंबई। (संजना सिंह...) अभिनेता गौरव गिरी की टेली फिल्म ’दुलार’ की टीज़र 1 फरवरी लांच हो गई। शुभम तिवारी फिल्मस के बैनर तले बनी इस टेली फिल्म  को मुज़फ़्फ़रपुर में शूट किया गया है। फिल्म के निर्माता शुभम तिवारी हैं जबकि निर्देशक आजाद खान है। यह एक सामाजिक विषय पर बनाई गयी फिल्म है जिसके माध्यम से शराब पीने के दुष्परिणाम तथा शराबी और उसके परिवार के जीवन में उत्पन्न कठिनाइयों को दर्शाया गया है। यह एक संदेशप्रद फिल्म हैं जो मनोरंजन के अतिरिक्त दर्शकों को सोचने पर विवश करेगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव गिरी, अंबिका सोनी, सतीश पराशर, मल्लिक मुस्तफ़ा, अंशु राज, जय प्रकाश गिरी इत्यादि हैं। फिल्म के डी.ओ.पी. अक्षय और प्रोडक्शन कंट्रोलर रोमियो राजा हैं। फिल्म का टीज़र शुभम तिवारी फिल्मस की यूट्यूब  चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र काफी दमदार लग रहा है और उसमे टीम का मेहनत और जुनून साफ-साफ झलक रहा है। सिने ग्लोबल से बात करते हुए अभिनेता गौरव गिरी ने कहा की हम सब कोरोना के कारण विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। इस महामारी से बचते- बचाते इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गयी। हमारी टीम चाहती थी की दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ बेहतर किया जाये। परन्तु, केवल मनोरंजन से काम नहीं चलता है इसलिए निर्माता- निर्देशक ने सामाजिक विषय को उठाना उचित समझा। मैं मीडिया और पालीवाल वाणी के माध्यम से दर्शकों से निवेदन करता हूँ की टीज़र अब आप सब के सामने है। इसे स्वयं भी देखें और टीज़र का लिंक अधिक से अधिक लोगों में साझा करें ताकि यह सभी लोगों तक पहुंचे और लोगों को जागरूक करने का हमारा उद्देश्य सफल हो।  

दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच

दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच

दुलार फिल्म : शुभम तिवारी निर्मित ’दुलार’ की टीज़र लांच

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Anil Bagora_Sunil Paliwall...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें