📅 Friday, 23 October 2026 | 10:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,794.31 ▼ -455.08 (-0.62%) • निफ्टी 50: 22,492.75 ▼ -194.90 (-0.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मुम्बई

सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 18 बच्चे कोरोना टेस्ट में कोविड पॉजिटिव

📅 27 August 2021, 11:06 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 18 बच्चे कोरोना टेस्ट में कोविड पॉजिटिव
सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 18 बच्चे कोरोना टेस्ट में कोविड पॉजिटिव

मुबंई. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच मुंबई के आगरी पाड़ा इलाके से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मौजूद सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 18 बच्चे कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से चार बच्चों को मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गाय है, जो कि 12 साल की उम्र से कम के है. जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित पाए गए 18 बच्चों में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को रिचर्ड्सन एंड क्रूडस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि अनाथ आश्रम में कुछ लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की बात मालूम चली थी जिसके बाद यहां परीक्षण के लिए एक केम्प आयोजित कराया गया. कोरोना टेस्ट के दौरान कुल 18 बच्चों समेत कुल 22 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए. नायर अस्पताल के डॉ. के अनुसार जिन बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उनमें कोरोना का हल्के लक्षण हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोगों को कोरोना टेस्ट 23 अगस्त 2021 को किया गया था और इनकी रिपोर्ट 24 अगस्त को कोविड पॉजिटिव की खबर मिली. अनाथ आश्रम से एक साथ इतनी तादात में कोरोना संक्रमण के मामलों के सामने आने से प्रशासन में हड़ंकप मच गया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें