आशा वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी
📅 18 March 2023, 02:03 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र में आशा वर्कर्स के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी
महाराष्ट्र सरकार ने आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में बताया कि पहले आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे। लेकिन अब उन्हें आठ हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, वे जिन 56 गतिविधियों पर काम करती हैं, उनके बदले उन्हें 200-3,000 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के बजट में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें बीमा कवर, मोबाइल बिल रिचार्ज और पेंशन भी मिलती है। हालांकि कई विधायकों ने इस वृद्धि को बेहद कम बताया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा
महाराष्ट्र एफडीए ने खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर लगाई रोक : हानिकारक एवं अनधिकृत रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा