MP News: संविदा कर्मचारियों को मोहन सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, डेढ़ लाख कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन
MP News: मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इनके वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. वित्त विभाग ने गुरुवार 12 जून की शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं. संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा.
जारी हो गए हैं निर्देश
मोहन सरकार ने प्रदेश के डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का बड़ा तोहफा दिया है. गुरुवार की देर शाम को वित्त विभाग इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं. वित्त विभाग ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, राजस्व मंडल अध्यक्ष, सभी कलेक्टरों को वेतनवृद्धि के निर्देश जारी कर दिया है.
बढ़ा सैलरी 1 अप्रैल 2025 से मिलेगी
बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट पर यह वृद्धि तय की गई है, जो कि 2.94 प्रतिशत है. यानी अब हर अधिकारी और कर्मचारी को 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में 1 अप्रैल 2025 से 2.94 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. हालांकि इस बीच ये भी बताया जा रहा है कि इससे संविदा कर्मी खुश नहीं है. इसे ऊंट के मुंह में जीरे के समान बता रहे हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश
खरगोन पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जम्मू में मिले युवक को मिला परिवार का साथ : समन्वित प्रयासों से संभव हुआ परिवार से पुनर्मिलन