📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

लघुकथा सृजन पर आधारित व्याकरण शाला का हुआ आयोजन

📅 24 May 2020, 05:45 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लघुकथा सृजन पर आधारित व्याकरण शाला का हुआ आयोजन
लघुकथा सृजन पर आधारित व्याकरण शाला का हुआ आयोजन

● विभिन्न जिलों से जूड़े साहित्यकारों ने बनाया सफल

रायगढ़। काव्य संसद् डॉट आनलाईन के वाट्सएप समूह के साहित्यकारों के द्वारा साहित्य सृजन के लिए नवीन प्रयास करते हुए ऑनलाईन व्याकरण शाला का आयोजन किया। व्याकरण शाला का अर्थ है साहित्य सृजन के लिए विभिन्न साहित्यिक चर्चा-परिचर्चा आयोजित करना हैं। काव्य संसद् के मीडिया प्रभारी श्री डिग्रीलाल जगत निर्भीक ने पालीवाल वाणी को बताया की काव्य सृजन के लिए समूह द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। उन प्रयासों में एक उत्तम प्रयास है, व्याकरण शाला, जहाँ समूह के साहित्यकारों में से एक के द्वारा रविवार के दिन एक विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया जाता हैं। इस वर्ष ऐसी कुल 33 ऑनलाईन कक्षाएं आयोजित होगीं। जिसमें काव्य संसद् से जूड़े राज्य भर के समस्त साहित्यकारों द्वारा साहित्य के सृजन के गूर एक दूसरे से साझा किये जायेंगे। 

● लघुकथा के प्रारूप पर हुई विस्तार पूर्वक चर्चा

द्वितीय व्याकरण शाला का आयोजन लघुकथा लेखन एवं सारगर्भित परिचय पर आधारित रहा, जिसमें काव्य संसद् डॉट ऑनलाईन साहित्य वेबसाईट के संस्थापक पुखराज यादव प्राज ने लघुकथा :एक परिदृश्य के विषय में व्याख्यान दिया। जिसमें लघुकथा सृजन, लघु की महत्ता, लघुकथा के प्रभाव, लघुकथा के प्रारूप पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं हुई। साथ ही साहित्यकारों द्वारा व्याख्यान समापन के उपरांत, प्रश्नकाल के समय में लघुकथा सृजन के संबंध में विभिन्न प्रश्नोत्तर हुए।

● मुख्य रूप से आप ने भाग लिया

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री सुंदर लाल डडसेना, डिग्रीलाल जगत निर्भीक, पुखराज यादव प्राज, कृष्ण कुमार ध्रुव, गोमती सिंह, विनोद कुमार, नागेश कश्यप, प्रवीण कुमार ठाकुर, प्रिया गुप्ता, सावित्री यादव, डीजेन्द्र कुर्रे, बिजेन्द्र अहीर, फरूण यादव, लक्ष्मण प्रसाद साहू, शैलेन्द्र चेलक, अजय पटनायक, नलिनी बाजेपयी, पदमा साहू, मीरा आर्ची चौहान, सीमा साहू सहित अन्य साहित्यकारों की ऑनलाईन उपस्थिति रही।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें