Sunday, 17 May 2026

इंदौर

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का चातुर्मास 2026 इंदौर नगर में संभावित

paliwalwani
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का चातुर्मास 2026 इंदौर नगर में संभावित
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का चातुर्मास 2026 इंदौर नगर में संभावित

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर से सेकंडों की संख्या में गुरुभक्तो का सेलाब रविवार 24 मई 2026 को पावागढ़ में विराजित परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी संसघ को श्रीफल भेंट करने सैकड़ों श्रद्धालु जाएंगे, नेमि नगर जैन समाज के नेतृत्व में समाज जन से आह्वान धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य आदि सागर जी "अंकलीकर" परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश प.पू. 108 आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ "60पीच्छी" का भव्य चातुर्मास वर्ष 2026 इंदौर नगर में संभावित है.

यह इंदौर नगर एवं सकल जैन समाज का सौभाग्य होगा, जब वात्सल्य निधि का ऐतिहासिक चातुर्मास यहां सम्पन्न होगा. श्री दिगम्बर जैन समाज नेमि नगर जैन कॉलोनी, इंदौर के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया एवं महामंत्री गिरीश पटौदी ने बताया कि वर्तमान में आचार्य श्री ससंघ गुजरात के बड़ौदा में विराजमान हैं एवं वहां से बिहार कर पावागढ़ तीर्थ क्षेत्र पर कल्पद्रुम महा मंडल विधान में पावन सानिध्य प्रदान करेंगे.

भव्याती भव्य चातुर्मास के प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार वीणा सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री की मंगल भावनानुसार इंदौर नगर के विभिन्न क्षेत्रों के समाजजन एवं आसपास के शहरों के धार्मिक श्रद्धालु रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 5:30 बजे पावागढ़ तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां आचार्य श्री के आशीर्वाद के साथ तीर्थ क्षेत्र के दर्शन कर इंदौर चातुर्मास के लिए सामुहिक निवेदन कर श्रीफल भेंट कर असीमित पुण्य संचय का लाभ लिया जाएगा.

सेठी जी ने कहा कि  इंदौर नगर में आचार्य श्री का संभावित चातुर्मास भव्य रूप से सम्पन्न हो एवं मंगल स्वीकृति शीघ्र प्राप्त हो, इस हेतु अधिक से अधिक संख्या में पावागढ़ पहुंचकर श्रीफल चढ़ाने का आग्रह किया गया है.

निवेदक : श्री दिगम्बर जैन समाज नेमि नगर जैन कॉलोनी, इंदौर

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News