📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राजस्थान

खेरमालिया में मेनारिया समाज द्वारा राममंदिर कलश ध्वजारोहण संपन्न : साध्वी अपर्णा मेनारिया के आशीर्वचन

📅 17 May 2026, 12:53 PM • ✍️ चन्द्रशेखर मेहता • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खेरमालिया में मेनारिया समाज द्वारा राममंदिर कलश ध्वजारोहण संपन्न : साध्वी अपर्णा मेनारिया के आशीर्वचन
खेरमालिया में मेनारिया समाज द्वारा राममंदिर कलश ध्वजारोहण संपन्न : साध्वी अपर्णा मेनारिया के आशीर्वचन

श्रीराम, सीतामाता, लक्ष्मण, हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

चन्द्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़. जिले के उपखंड छोटीसादडी के गांव खेरमालिया में मेनारिया समाज द्वारा श्रीराम मंदिर का नव निर्माण करवाया गया. जिसकी पूजा, यज्ञ, कलश, ध्वजारोहण 5 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. मंदिर में श्रीराम, सीतामाता, लक्ष्मण, हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई. साथ ही साम्ब सदाशिव, शिव परिवार का भी मंदिर बनाया गया.

इस अवसर पर पूरे गांव के मेनारिया समाज ने राशि एकत्रित की. शिलान्यास से लेकर शिखर तक मंदिर का कार्य 4  वर्षों में पूरा हुआ. जिस का खर्च लगभग 1.50 करोड रू होना संभावित है. मंदिर में पुष्कर मेनारिया, बॉल मुकुंद मेनारिया, कमलाशंकर मेनारिया, बृजेश मेनारिया, मुकेश मेनारिया, एम.आर. आदि ने यज्ञ हवन, पूजन में भाग लिया.

बताया गया कि यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है, जो प्राचीन काल में गांव की स्थापना के साथ ही बनाया गया.  जिसका नव निर्माण भरतपुर के मार्बल पत्थरों से किया गया. मंदिर बहुत सुन्दर बना. यज्ञाचार्य अयोध्या से आए-गंगाधर पाठक ने प्राणप्रतिष्ठा, हवन, पूजन सम्पन्न करवाया. ये ही राम मंदिर अयोध्या के यज्ञाचार्य रहे थे.

इस अवसर पर श्री मीरामाता गंधेर पीठाधीश्वर साध्वी अपर्णा मेनारिया गंधेर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीरामपरिवार, वाराणसी ने भी मंदिर के आयोजन में आशीर्वचन कहे.  मंदिर कार्य और गांव में मेनारिया समाज के भक्तिभाव की सराहना की. इस अवसर पर मेनारिया समाज के पंचो ने गंगाधर पाठक आचार्य वृंदावन, साध्वी अपर्णा मेनारिया, अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता, मंत्री सत्यनारायण मेनारिया धीनवा, जसराज मेहता इंदौर, धीरज पाणेरी उज्जैन निरंजन शर्मा, लेखक रतनलाल मेनारिया नीर, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, सांसद सी.पी. जोशी, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, कार्यक्रम में आए अतिथियों को उपरना ओढाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.  कार्यक्रम में जसवंत पुरोहित, रामप्रसाद शर्मा, नंदकिशोर मेनारिया आदि ने मंदिर सेवाकार्यों में सराहनीय योगदान दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें