📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता : भावना पालीवाल ने युवतियों संग की चर्चा

📅 17 May 2026, 12:34 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता : भावना पालीवाल ने युवतियों संग की चर्चा
Amet News : मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता : भावना पालीवाल ने युवतियों संग की चर्चा

आमेट. महिलाओं और युवतियों के स्वास्थ्य एवं गरिमा से जुड़े संवेदनशील विषय मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष चर्चा का आयोजन यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान भावना पालीवाल द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ा गया तथा युवतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए खुलकर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के दौरान भावना पालीवाल ने मुखर एवं संवेदनशील तरीके से कहा कि मासिक धर्म कोई अशुद्धि, बीमारी या छुआछूत का विषय नहीं है, बल्कि यह एक महिला के स्वस्थ होने की पहचान है और मानव जीवन के अस्तित्व का आधार है।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज में, विशेषकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, इस विषय पर बात करने में शर्म महसूस की जाती है, जिसके कारण कई युवतियां गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब तक महिलाएं स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होंगी और इस विषय पर खुलकर चर्चा नहीं करेंगी, तब तक समाज की सोच में बदलाव संभव नहीं है।

चर्चा के दौरान युवतियों ने मासिक धर्म के समय होने वाले असहनीय दर्द, अनियमित पीरियड्स तथा कपड़े के उपयोग से होने वाले संक्रमण को लेकर कई सवाल उठाए। कार्यक्रम के समापन पर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ नारी” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सभी प्रतिभागी युवतियों को मुफ्त सेनेटरी पैड और हाइजीन किट वितरित किए गए। सेनेटरी पैड वितरण के दौरान युवतियों को इसके सही उपयोग की विधि तथा सबसे महत्वपूर्ण इसके सुरक्षित निपटान के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

भावना पालीवाल द्वारा बताया गया कि वे हर महीने विभिन्न सरकारी स्कूलों, बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन एवं चर्चाएं करती हैं, ताकि राजस्थान की हर बेटी स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सके।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें