📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

मदर्स डे पर बीड़ी वाला परिवार ने दान धर्म समाज में अग्रणी शांतिदेवी का नवति वर्ष की पूर्णता पर किया सम्मान

📅 17 May 2026, 01:10 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मदर्स डे पर बीड़ी वाला परिवार ने दान धर्म समाज में अग्रणी शांतिदेवी का नवति वर्ष की पूर्णता पर किया सम्मान
मदर्स डे पर बीड़ी वाला परिवार ने दान धर्म समाज में अग्रणी शांतिदेवी का नवति वर्ष की पूर्णता पर किया सम्मान

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

नगर की दिगंबर जैन समाज के गौरव शाली  निरभिमान महादानी बीड़ी वाला परिवार के वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय भैया श्री सुंदरलाल जी जैन के सत कार्यों की प्रेरक रहीं धर्म संगिनी श्रीमती शांति देवी जिन्हें घर परिवार एवं समाज में आदर्श सूचक शांति भाभी के संबोधन से जाना जाता है ने 10 मई मदर्स डे के दिन धर्म से आपुरित अपने सफल सार्थक जीवन के नवति वर्ष पूर्ण कर 91 वें वर्ष में प्रवेश किया इस पावन प्रसंग पर शांति देवी के पुत्र डॉ राकेश जैन एवं राजीव जैन, बंटी भैया, चारों पुत्रीयों, एवं दामाद  सहित 51 सदस्यीय बीड़ी वाला परिवार ने शांति भाभी को शाल, श्रीफल, मोतियों की माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर। परिवार के वरिष्ठ श्री नरेंद्र जैन पप्पाजी, आजाद जैन, डॉ अशोक जैन, डॉ दीपक जैन, विकास  अमित मनोज जैन सहित नगर के गणमान्य डॉक्टर चिकित्सक डॉक्टर धनराज पंजवानी, डॉ सुशील अग्रवाल , डॉ जैनेंद्र जैन, सुदीप जैन, राजेश जैन दद्दू, कैलाश जैन, ऋषभ सिंघई एन के जैन मुकेश जैन एवं,मुक्ता जैन, सुधा जैन आदि उपस्थित थे. सभी ने शांति भाभी का सम्मान कर उन्हें बधाई दी एवं उनके शतायु होने की कामना की। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रोफेसर कमलेश जैन ने किया एवं आभार राजीव जैन बंटी ने माना।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें