📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद* की साधारण सभा रविवार को

📅 17 May 2026, 01:09 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद* की साधारण सभा रविवार को
श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद* की साधारण सभा रविवार को

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की साधारण सभा 17 मई रविवार को महावीर बाग एरोड्रम रोड स्थित में। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक विषयों पर होगा विचार मंथन, व्यापक सहभागिता सभी सभा सांसद एवं सभी जिनालयों के अध्यक्ष मंत्री को आह्वान श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर की साधारण सभा का आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित महावीर बाग परिसर में आयोजित की गई है। सर्व मान्य अध्यक्ष सामाजिक सांसद के आनंद गोधा ने  बताया कि इस साधारण सभा में समाज के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा एवं विचार विमर्श मंथन किया जाएगा। सभा में वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन, आगामी योजनाओं की रूपरेखा, समाजहित के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श होगा। सामाजिक सांसद के महामंत्री हर्ष जैन 

ने समस्त जिनालयों पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं समाजजनों से आग्रह किया है कि वे नियत समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देकर सभा को सफल बनाएं। आनंद गोधा ने कहा कि सामाजिक संसद द्वारा जैन समाज के सर्वांगीण विकास, एकता एवं संगठन को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस सभा में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

स्थान : महावीर बाग परिसर, एयरपोर्ट रोड, इंदौर  

दिनांक: रविवार, 17 मई 2026  समय: प्रातः 10:00 बजे से

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें