📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बर्थडे पार्टी मौत लेकर आई : पांच युवकों में तीन युवक डेम में डूबे : दो की दर्दनाक मौत

📅 29 May 2022, 01:51 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बर्थडे पार्टी मौत लेकर आई : पांच युवकों में तीन युवक डेम में डूबे : दो की दर्दनाक मौत
बर्थडे पार्टी मौत लेकर आई : पांच युवकों में तीन युवक डेम में डूबे : दो की दर्दनाक मौत

बिलासपुर : पिकनिक मनाने आये तीन युवक डैम में डूबे गए है। युवकों की डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम ने तीनों युवकों को पानी से निकाल लिया है। वहीं इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 1 की घायल है। घायल युवक को अस्पताल लाया गया है। यहां पर उसका उपचार जारी है। 

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। दरसअल आज दयालबंद से पांच युवक बर्थडे पार्टी करने के लिए रतनपुर के चचिया डेम गए हुए थे। इस दौरान पांचों दोस्त पानी मे नहाने के लिए उतरे हुए थे। तभी तीन युवक गहरे पानी मे समा गए और डूबने लगे। तीनों को डुबते देख डेम के किनारे नहा रहे दो दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान आकाश और अंकित डूब गए। वहीं डूबे हुए तीसरे युवक को उसके दो अन्य दोस्तों ने गहरे पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि पानी मे डूबने से अंकित और आकाश की मौत हो गई। 

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को रतनपुर सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीँ इस पूरे मामले की जांच रतनपुर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें