देश में जय परशुराम का उद्घोष आरंभ करने वाले पंडित वीरेंद्र शर्मा का निधन
इंदौर : श्री परशुराम महासभा के संस्थापक एवं इंदौर की पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा के छोटे भाई पं. वीरेंद्र शर्मा का आज दिनांक 26 नवंबर 2021 को दुःखद निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे. विगत कुछ माह से वे कैंसर से पीड़ित थेए पं. वीरेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज को नई ऊंचाई देने के लिए हर वर्ष अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकालने की शुरुआत की थी. अभिवादन में “जय परशुराम“ का उद्घोष आरंभ पं. वीरेन्द्र शर्मा ने किया था. उनका जानापाव में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना अधूरा रह गया. अंतिम यात्रा दिनांक 27 नवंबर 2021 शनिवार को सुबह 10 : 00 बजे निज निवास 25, साउथ राजमोहल्ला इंदौर,मध्य प्रदेश से पंचकुइया जाएगी. उक्त जानकारी श्री परशुराम महासभा, इंदौर के महासचिव पं. गोविंद शर्मा (मो. 99264 91225) ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल