24 जुलाई को 120 सेंटर पर लगेंगे कोविशिल्ड के दोनों तथा कोवैक्सीन के दूसरे डोज, प्री स्लॉट बुकिंग होगी अनिवार्य - 11 बजे खुलेंगे स्लॉट
इंदौर ।आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर जिले में दिनांक 24 जूलाई 2021 शनिवार को कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा कोवैक्सीन के दूसरे डोज प्री-स्लॉट बुकिंग के आधार पर ही पात्र व्यक्ति को लगाए जाएंगे नगरीय क्षेत्र में लगभग 120 सेशन साइट पर 50 हजार लोगो का वैक्सीनेशन होगा !
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि प्री स्लॉट बुकिंग पर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा, इसे हेतू नागरिकगण आज (23जुलाई ) सुबह 11:00 बजे से ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं एवं स्लॉट बुकिंग के दौरान आवंटित स्थान एवं समय पर सेंटर पर पहुंच कर वैक्सीनेशन लगवाएं। ऑनलाइन प्री स्लॉट बुकिंग कराने वाले नागरिकों द्वारा वैक्सीनेशन नहीं कराने पर सेंटर पर शेष रही वैक्सीन का आकलन करने के पश्चात शाम 4:00 बजे उल्लेखित सेंटरों पर उपस्थित नागरिकों को टोकन के माध्यम से सेंटर पर ही पंजीयन कर वैक्सीन लगाई जाएगी। आयुक्त सुश्री पाल द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि प्री स्लॉट बुकिंग करा कर वैक्सीनेशन लगाना के लिए दिए गए समय और स्थान पर ही जाकर वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग करें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!