📅 Friday, 09 October 2026 | 07:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

मैथिल समाज द्वारा शहर के एक चौराहे का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की मांग : सुमन कुमार झा अध्यक्ष बने

📅 19 December 2022, 11:58 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैथिल समाज द्वारा शहर के एक चौराहे का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की मांग : सुमन कुमार झा अध्यक्ष बने
मैथिल समाज द्वारा शहर के एक चौराहे का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की मांग : सुमन कुमार झा अध्यक्ष बने

विद्यापति परिषद के नए कार्यकारिणी का गठन 

इंदौर : शहर में रह रहे मैथिली भाषियों की संस्था-विद्यापति परिषद के नए कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्गों की उपस्थिति में किया गया. परिषद के संयोजक मंडल द्वारा संगम नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण आयोजित बैठक में सामूहिक निर्णय से सुमन कुमार झा को विद्यापति परिषद का अध्यक्ष, घनश्याम झा एवं कालिकांत पोद्दार को उपाध्यक्ष, संदीप मिश्रा को महासचिव तथा धनञ्जय झा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

नए कार्यकारिणी की घोषणा मैथिल समाज के वरिष्ठ के के झा द्वारा की गई. इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा प्रशासन से शहर के किसी एक चौराहे का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने की मांग की गयी. 

कार्यकारिणी के चुनाव से पूर्व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित मिथिला के महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर मैथिल समाज के वरिष्ठ लीला कांत मिश्रा, लक्ष्मण झा, एच सी पोद्दार, भगवान झा, विजय झा, सुशील झा एवं अन्य उपस्थित थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें