📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : दादु महाराज संस्थान द्वारा 51 चित्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को भेंट : चरित्र पूजा का आह्वान

📅 26 June 2024, 02:05 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : दादु महाराज संस्थान द्वारा 51 चित्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को भेंट : चरित्र पूजा का आह्वान
Indore News : दादु महाराज संस्थान द्वारा 51 चित्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को भेंट : चरित्र पूजा का आह्वान

इंदौर. पुण्यश्लोक प्रातः स्मरणीय देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र संत दादू महाराज संस्थान द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। संस्थान ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभी विभागों में लगाने हेतु माता अहिल्या बाई के 51 चित्र भेंट किए । इन चित्रों के साथ चरित्र पूजा करने का आह्वान किया गया है ताकि विद्यार्थी और शिक्षक देवी अहिल्या बाई के सद्कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके मार्ग पर चल सकें।

संस्थान के मीडिया प्रभारी राम मूंदड़ा ने बताया कि आज 25 जून 2024 को दोपहर 4:30 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह आरएनटी मार्ग पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान के प्रतिनिधियों ने कुलपति डॉ. रेणु जैन और कुलसचिव प्रो. अजय वर्मा को A3 साइज के फ्रेमयुक्त चित्र भेंट किए।

यह चित्र इलेक्ट्रॉनिक अध्ययनशाला, कंप्यूटर अध्ययनशाला, परीक्षा नियंत्रक उप कुलसचिव परीक्षा विभाग, रसायन अध्ययनशाला, भौतिक अध्ययन शाला सहित विभागों में लगेंगे। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक श्री गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, बबली चौधरी, आशीष साहू, विजय अंबेकर, प्रताप तोलानी, मनोज हार्डिया सहित दादू महाराज संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी एवं सभी विभाग के अध्यक्ष उपस्थित थे।

इस अवसर पर दादू महाराज ने बताया कि माता अहिल्या देवी होलकर एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में अनेक सद्कार्य किए। वे अपनी प्रजा के प्रति दयालु और न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने शिक्षा, कला, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनको अपने जीवन काल में ही देवी का दर्जा प्राप्त हो गया था साथ ही लोकमाता, प्रातः स्मरणीय,पुण्य श्लोक,आदि कहा जाने लगा था।राष्ट्र संत दादू महाराज संस्थान का मानना है कि देवी अहिल्या बाई के जीवन और कार्यों से आज की युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकती है।

कुलपति डॉ रेणु जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पहल सराहनीय है। देवी अहिल्या बाई के चित्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन महेंद्र श्रीवास्तव, अतिथि स्वागत डीएवीवी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह यादव, चंद्र शेखर व्यास ने किया वही आभार रमेश कुशवाह ने माना।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें