📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : बड़ी कार्यवाही : शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त

📅 06 February 2024, 08:40 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : बड़ी कार्यवाही : शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त
indore news : बड़ी कार्यवाही : शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त

करोड़ो रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन हुई अतिक्रमण मुक्त

इंदौर : 

इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर उस पर कब्जा करने तथा अवैध रूप से शासकीय ज़मीन बेचने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी के तहत आज जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस कार्यवाही में 8 करोड़ 65 लाख रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल ने बताया कि नूरानी कालोनी,खिजरा पार्क तथा एयरपोर्ट की दीवार के पास लक्ष्मी नगर में जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में शासकीय सेवा भूमि,सड़क की भूमि एवं नजूल भूमि को भूमाफियाओं द्वारा बेच दिया गया था। जिस पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों/दुकानों/फ़ेक्ट्रियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

श्री बडकुल ने बताया कि  ग्राम बांक में खसरा नम्बर-44 मद सेवा भूमि (शासकीय) में बने कच्चे टीन शेड के 18 मकान को तोडकर ग्राम बांक की सेवा भूमि रकबा 0.253 हेक्टयर भूमि जिसकी कीमत (बाजार मुल्य) 1 करोड 70 लाख रूपये के लगभग है। ग्राम सिरपुर में खसरा नम्बर 96/1 रकबा 2.673 हेक्टेयर पर बने नवीन व निर्माणाधीन अवैध मकान, गोदामनुमा, टीनशेड की बाजार मूल्य लगभग चार करोड 80 लाख रूपये है।

इसी प्रकार सर्वे नम्बर 101 शासकीय भूमि (मद सडक) पर अवैध 11 पक्का गोडाउन व टीन शेड व्यवसायिक स्तर की छोटी फेक्ट्री बने हुए थे, जिन्हें तोड़ा गया। शासकीय रास्ते की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 2 करोड 15 लाख रूपये है। इस प्रकार आज कुल 3.973 हेक्टयर भूमि पर स्थित कुल 64 अतिक्रमण से हटाए गए जिसकी कुल बाजार मूल्य कीमत 8 करोड़ 65 लाख रूपये लगभग है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें