📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

INDORE CRIME : सुबह-सुबह केसरबाग ब्रिज पर सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या

📅 16 August 2021, 11:47 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INDORE CRIME : सुबह-सुबह केसरबाग ब्रिज पर सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या
INDORE CRIME : सुबह-सुबह केसरबाग ब्रिज पर सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या

इंदौर l इंदौर में सोमवार सुबह एक सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला सामने आया है l उसकी हत्या क्यों और किसने की? इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई हैl राजेंद्र नगर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार केसरबाग ब्रिज पर सोमवार सुबह एक सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल कारण व हत्यारे अज्ञात हैं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक आज अल सुबह करीब 5 बजे राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केशर बाग ब्रिज पर चोईथराम सब्जी मंडी जा रहे सब्जी विक्रेता चंदन पिता सत्यनारायण भावसार उम्र 40 निवासी गुमास्ता नगर की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। चंदन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या लूट के इरादे से हुई या किसी विवाद को लेकर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। राजेंद्र नगर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। यह आशंका भी है किसी पुराने विवाद के चलते हैं चंदन की हत्या की गई हो l

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें