📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

गणतंत्र दिवस परेड में इंदौर कलेक्टर ने स्काउट गाइड प्लाटून को सम्मानित किया

📅 28 January 2023, 11:19 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गणतंत्र दिवस परेड में इंदौर कलेक्टर ने स्काउट गाइड प्लाटून को सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस परेड में इंदौर कलेक्टर ने स्काउट गाइड प्लाटून को सम्मानित किया

इंदौर :

(अनिल बागोरा) गणतंत्र दिवस परेड में स्काउट गाइड प्लाटून को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर माननीय केबिनेट मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट एवं कलेक्टर डा इलैया राजा टी ने प्रथम स्थान आने पर प्रमाण पत्र व शील्ड से सम्मानित किया. साथ ही परेड प्रभारी अनवर हुसैन खान की काफी प्रशंसा की.

अनवर हुसैन ने पालीवाल वाणी को बताया कि मंच पर जिला संघ के पधाधिकारी जिला सचिव मनीष अग्रवाल, जिला संगठन आयुक्त धीरज कुमार सोनी, श्री मेहुल जायसवाल, रेंजर लीडर इतिश्री शर्मा ब्लाक सचिव राकेश पंडित, रत्ना कुमावत के कार्य को काफी सराहा गया.

प्रथम स्थान प्राप्त होने पर श्री रमेश अग्रवाल जिला संघ अध्यक्ष, श्रीमती मीना डागोर राज्य उपाध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलेश व्यास, श्री गुलाब शर्मा जिला मुख्य आयुक्त, श्री लक्ष्मीकांत पटेल जिला कोषाध्यक्ष, सुनील पालीवाल ने बधाई दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें