पुराने प्रेमी के साथ घूमती मिली गर्लफ्रेंड तो नए प्रेमी ने कर दी पिटाई
📅 14 September 2021, 11:48 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
इंदौर । तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बाफना टावर के सामने एक युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपित पीयूष चौकसे निवासी परदेशीपुरा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जिस आरोपित ने उसकी पिटाई की है वह उसका प्रेमी है। युवती कुछ दिन पहले पुराने प्रेमी के साथ घूमती हुई मिली थी। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। सोमवार को फिर से युवती पुराने प्रेमी के साथ घूम रही थी, तभी आरोपित ने उसे घूमते हुए देखा और विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपित ने युवती की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित