📅 Sunday, 11 October 2026 | 12:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

श्रीलंका के हालात बेकाबू, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर में लगाई आग, संसद ने मारी खुद को गोली

📅 10 May 2022, 12:01 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीलंका के हालात बेकाबू, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर में लगाई आग, संसद ने मारी खुद को गोली
श्रीलंका के हालात बेकाबू, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर में लगाई आग, संसद ने मारी खुद को गोली

आर्थिक संकट की मार से टूट चुका श्रीलंका अब हिंसा की आग में जल रहा है. प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दे चुके श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का घर फूंक दिया है. महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से ही श्रीलंका के हालात और बेकाबू हो गए हैं, लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

मॉब लिंचिंग से बचने के लिए सांसद ने की खुदकुशी

इस हिंसा में सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद की भी मौत हो गई. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि सांसद ने पहले प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और फिर मॉब लिचिंग के डर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सांसद की मौत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि निट्टंबुवा शहर के समीप प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की कार को घेर लिया था. इस दौरान अमरकीर्ति अथुकोरला ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी. दो लोगों को गोलियां लगी जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला को भीड़ ने घेर लिया जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें