📅 Sunday, 25 October 2026 | 03:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

मालदीव पर फूटा भारतीयों का गुस्सा : EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग की कैंसिल, लिखा- हम देश के साथ

📅 08 January 2024, 12:47 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मालदीव पर फूटा भारतीयों का गुस्सा : EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग की कैंसिल, लिखा- हम देश के साथ
मालदीव पर फूटा भारतीयों का गुस्सा : EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग की कैंसिल, लिखा- हम देश के साथ

भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से लोगों का गुस्सा मालदीव साफ दिख देखने को मिल रहा है. लोगों ने #BycottMaldives के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही कई लोगों ने मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताने का प्लान कैंसिल कर दिया है. अब पीएम मोदी विरोधी पोस्ट को लेकर विवाद के बीच EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ानों की बुकिंग कैंसिल कर दी है.

मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग कैंसिल

EaseMyTrip के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को निलंबित करने की घोषणा की है. भारत के समर्थन में खड़े होकर, निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए, @EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग कैंसिल कर दी हैं. ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी EaseMyTrip ने #ChaloLakshadweep द्वारा लक्षद्वीप यात्रा अभियान शुरू किया.

भारत के साथ खड़ा EaseMyTrip

एक्स पर अपने पोस्ट में, उन्होंने कहा, "लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव/सेशेल्स जितने अच्छे हैं हम @EaseMyTrip पर इस प्राचीन गंतव्य को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है. भारत और मालदीव के बीच बढ़ते विवाद के बीच, सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottMaldives ने जोर पकड़ लिया है.

सबसे बड़ी संख्या में भारत के लोगों ने मालदीव का किया दौरा

मालदीव के राजनेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके और लक्षद्वीप की उनकी यात्रा का उपहास उड़ा कर, इसे भारतीयों के लिए एक पर्यटन स्थल के रूप में चित्रित करके विवाद पैदा कर दिया. मालदीव का दौरा करने वाले पर्यटकों में सबसे बड़ी संख्या भारत (2,09,198) से थी, इसके बाद रूस (2,09,146) और चीन (1,87,118) थे. दिल्ली स्थित एक टूर ऑपरेटर ने कहा, "मालदीव भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है. लेकिन इस घटना का प्रभाव पड़ेगा. हम अभी भी एक प्रभाव देख रहे हैं. हम मालदीव को पर्यटन स्थल के रूप में चुनने वाले लोगों में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं.

क्या था मामला ?

पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2024 का पहला दौरा लक्षद्वीप का किया. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप के अपने अनुभवों को शेयर किया. इस दौरान उन्होंने समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया. मोदी ने समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट की. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर सुबह की सैर और समुद्र तट के किनारे कुर्सी पर बैठे फुर्सत के कुछ क्षणों की फोटो भी साझा की. इसके बाद से मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इसके बाद मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट अभियान की शुरुआत हो गई. जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें