मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के जहरीले कफ सिरप मामले को लेकर दिल्ली तक हलचल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ली राज्यों की बैठक
दिल्ली. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 14 मासूमों की मौत हो गई। 1 से 5 साल तक के इन बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार हुआ था। इस मामले को लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है। कफ सिरप मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में रविवार को बड़ी बैठक हुई।
बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्देश राज्यों को दिए गए। उन्होंने राज्यों को स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौजूदा दवा फैक्ट्रियों की जांच होगी। नियम पालन न होने पर फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द होगा।
गिरफ्तार डॉक्टर के समर्थन में IMA
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से हुई 14 मासूमों की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर को शनिवार देर रात ही एसपी की स्पेशल टीम द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। वहीं रविवार को डॉक्टर प्रवीण सोनी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
इधर IMA गिरफ्तार डॉक्टर के समर्थन में आ गया है। IMA ने कहा कि डॉक्टर नहीं, दवा कंपनी और लायसेंसिंग एजेंसी पर कार्रवाई की जाए। डॉक्टर ने वहीं दवा लिखी, जो बाजार में उपलब्ध थी। डॉक्टर की तुरंत रिहाई की मांग की। अगर रिहाई नहीं हुई तो 7 अक्टूबर से चिकित्सा सेवा ठप करने की भी चेतावनी दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!