wholesale inflation rate : थोक महंगाई दर जून में मामूली गिरावट के साथ 15.18 फीसदी पर
नई दिल्ली : थोक महंगाई दर लगातार 15वें महीने दोहरे अंकों पर बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर (Inflation based on Wholesale Price Index (WPI)) जून महीने में मामूली गिरावट (slight drop) के साथ 15.18 फीसदी पर आ गई है। मई में थोक महंगाई दर 15.88 फीसदी रही थी, जबकि अप्रैल महीने में यह 15.08 फीसदी पर और मार्च में 14.55 फीसदी पर रही थी, जबकि फरवरी में 13.11 फीसदी पर थी।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में खाद्य महंगाई दर 12.41 फीसदी पर पहुंच गई, जो मई में 10.89 फीसदी थी। सब्जियों की महंगाई 56.36 फीसदी से बढ़कर 56.75 फीसदी हो गई। इसी तरह आलू की महंगाई 24.83 फीसदी से बढ़कर 39.38 फीसदी हो गई, लेकिन अंडे, मीट और मछली की महंगाई 7.78 फीसदी से घटकर 7.24 फीसदी रह गई है।
जून में प्याज की थोक महंगाई दर -20.40 फीसदी से घटकर -31.54 फीसदी हो गई है वहीं विनिर्मित उत्पाद की महंगाई 10.96 फीसदी से घटकर 9.19 फीसदी रही है। थोक महंगाई दर का लंबे समय तक बढ़े रहना चिंता का विषय है। बता दें कि एक दिन पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों के मुताबिक खाने पीने के सामान से लेकर तेल और बिजली की महंगाई कम होने से खुदरा महंगाई दर जून में घटकर 7.01 फीसदी हो गई है। इसके बावजूद थोक एवं खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के ऊपरी तय सीमा से ज्यादा रही है। (एजेंसी, हि.स.)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त