Weather Alert : इन राज्यों में अगले 24 घंटे होगी गरज के साथ भारी बारिश, जानिए अपने शहर का मौसम मिजाज
उत्तर-दक्षिण से लेकर पूरब और पश्चिम तक इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदलता दिख रहा है,जिसके चलते कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। देश राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में देर रात आंधी के साथ मामूली बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां अभी भी बादल छाए हुए हैं।
इसके अलावा पश्चिमी यूपी से अवध तक रात में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे जगह-जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से लोगों को दिक्कते झेलने पड़ी। हाईवे पर तगड़े पेड़ गिर गए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही, दूसरी ओर तार टूटने से बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया। दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित यूपी और राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है, जिसके बाद इन राज्यों में आंधी की गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ओले के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। सात ही 22 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिन में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और गुजराम में भी बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि बिहार, झारखंड और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल तक भारी बारिश होने के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त
जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप