📅 Thursday, 22 October 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

श्री नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ : कैबिनेट में दिख सकते हैं कई नए चेहरे

📅 09 June 2024, 01:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ : कैबिनेट में दिख सकते हैं कई नए चेहरे
श्री नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ : कैबिनेट में दिख सकते हैं कई नए चेहरे

नई दिल्ली. 

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला. नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे. शाम सवा सात का कार्यक्रम रखा है, जिसकी राष्ट्रपति भवन में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं.

नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ग्रहण के पहले सुबह 6.30 राज घाट, उसके बाद सुबह 7.00 अटल की समाधि स्थल और उसके बाद 7.30 बजे वार मेमोरियल पर जाएंगे. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विदेशी मेहमानों को भी न्यौता दिया गया. भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कुछ नेता उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित भोज में राष्ट्रपति भवन की रसोई के चुनिंदा व्यंजन और विशेष व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

वहीं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून 2024 को एनडीए संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं.

दिल्ली पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है और समारोह के लिए 9 और 10 जून 2024 को राष्ट्रीय राजधानी को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा के इंतजाम में एसपीजी, राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, खुफिया विभाग, अर्धसैनिक बलों के जवान, एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद रहेंगी.

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति भवन के आस-पास के इलाके को कंट्रोल एरिया बनाया गया है. जिसमें, संसद मार्ग, रफी मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मदर टेरेसा क्रीसेंट, सरदार पटेल मार्ग, प्रोग्राम के दौरान सिर्फ जिन गाड़ियों पर पास होगा वो ही गाड़ियां आ पाएंगी.

पुलिस के मुताबिक इस कार्यक्रम की निगरानी 500 से ज्यादा सीसीटीवी से की जाएगी. पूरे नई दिल्ली इलाके के धारा 144 भी लगा दी गई है. दिल्ली पुलिस की और से शपथ ग्रहण को देखते हुए 9 और 10 जून के लिए कई तरह की पाबंदी भी लगा दी गई है. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है.

इस दौरान पूरी दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें