📅 Sunday, 01 November 2026 | 10:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

पंजाब ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ का दावा : 26 जनवरी को हिंसा के बाद से 100 से ज्यादा किसान लापता

📅 31 January 2021, 01:41 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पंजाब ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ का दावा : 26 जनवरी को हिंसा के बाद से 100 से ज्यादा किसान लापता
पंजाब ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ का दावा : 26 जनवरी को हिंसा के बाद से 100 से ज्यादा किसान लापता

दिल्ली । दिल्ली लाल किले पर हुई हिंसक घटना के बाद आंदोलन में हिस्सा ले रहे 100 से ज्यादा किसान लापता हो गए हैं। यह किसान न तो अपने घरों में वापिस पहुंचे हैं और न ही बॉर्डर पर धरना स्थलों पर मौजूद हैं। जबकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक 18 किसानों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। इनमें से 7 किसान बठिंडा जिले के तलवंडी साबो उपमंडल के तहत आने वाले बंगी निहाल सिंह गांव के रहने वाले हैं। लापता हुए ये किसान 23 जनवरी 2021 के दिन ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए पंजाब से 2 ट्रैक्टरों पर बैठकर दिल्ली के लिए निकले थे। 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के बाद पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन में हुई FIR के संबंध में इन्हें गिरफ्तार कर किया गया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि मोगा के 11 किसानों को नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो अब तिहाड़ जेल में हैं। मोगा के ही तातारी वाला गांव के 12 लोग 26 जनवरी की घटना के बाद से ही लापता हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि एक घायल किसान सेंट स्टीफन अस्पताल में भी भर्ती है। ज्यादातार किसानों को सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम, प्राचीन स्मारकों और पुरातत्व स्थलों और अवशेष अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पंजाब ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ ने दावा किया है कि पंजाब से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए आए 100 से ज्यादा किसान लापता हैं। उधर पंजाब ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अलावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, खालसा मिशन और कई अन्य संगठनों ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा की गई है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें