आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। मंगलवार शाम 6 बजे पीएम मोदी देशवासियों के साथ एक संदेश साझा करेंगे। पीएम मोदी ने ।ट्वीट कर यह जानकारी दी है। चूंकि देश में नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए संभावना है कि अपने संबोधन में पीएम कोरोना से जुड़ी सभी एहतियात बरतते हुए त्योहार मनाने की अपील कर सकते हैं।
कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत से अब तक यह प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम 7वां संबोधन है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का एलान भी वीडियो संदेश के जरिए किया गया था। पीएम ने आखिरी बार 30 जून को देशवासियों के नाम ऐसा संदेश जारी किया था। उस संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार का एलान किया था। इस योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब यह योजना नवंबर आखिर तक लागू रहेगी। इस बार के संबोधन को लेकर यह भी कयास हैं कि पीएम मोदी कोविड19 वैक्सीन को लेकर कोई डिटेल साझा कर सकते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!