📅 Thursday, 22 October 2026 | 06:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग

📅 31 May 2024, 01:32 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग

गुरुग्राम. आईएमटी मानेसर के प्लाट नंबर 408 स्थित कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसके बार सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियों को बुलाया गया. भीषण गर्मी में आग की लपटों से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया. गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित न्यूमेरो यूएनओ क्लोथिंग लिमिटेड नामक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई. आग शाम 7.30 बजे लगी, जिसके बाद मानेसर समेत गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही. लेकिन रात 10.30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में 30 मई 2024 गुरुवार को भीषण आग लग गई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. आग की भयंकर लपटों को देखा जा सकता है. कई मंजिल पर आग बुरी तरफ फैली गई. मौके पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पहुंची. गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में न्यूमेरो यूनो कंपनी की बिल्डिंग में ये आग लगी है. कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मौहाल बन गया. 

फायर ऑफिसर रमेश सैनी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है क्योंकि आजकल गर्मी ज्यादा है इसी कारण कंपनियों में मशीन गर्म हो जाती है जिस कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना ज्यादा जताई जा रही है. 

आग लगने के दौरान लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जमा हो गई. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. आईएमटी मानेसर के सेक्टर-8 में न्यूमेरो यूनो कंपनी की फैक्ट्री बिल्डिंग में गुरुवार शाम को लगभग छह बजे अचानक आग लग गई. 

आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचे वहां इकट्ठा लोगों की भीड़ को हटाया और अग्निशमन दस्ता आग को बुझाने के काम में जुट गया. मौके पर दस से ज्यादा फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं. कंपनी के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर आग कुछ ही देर में फैल गई. देखते ही देखते आग फैलती जा रही थी और दमकल विभाग के लोग आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें