📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,389.59 ▼ -320.10 (-0.43%) • निफ्टी 50: 22,739.40 ▼ -71.95 (-0.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
दिल्ली

Jain wani : सरलमना गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी म. के पावन सान्निध्य में ‘‘चइत्ता भारहं वासं ...’’ जाप आयोजन

📅 15 August 2025, 01:29 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : सरलमना गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी म. के पावन सान्निध्य में ‘‘चइत्ता भारहं वासं ...’’ जाप आयोजन
Jain wani : सरलमना गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी म. के पावन सान्निध्य में ‘‘चइत्ता भारहं वासं ...’’ जाप आयोजन

नई दिल्ली. सरलमना गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी म. के पावन सान्निध्य में ‘‘चइत्ता भारहं वासं...’’ जाप आयोजन में जैन कॉन्फ्रेंस महिला समिति (दिल्ली प्रदेश) की बहनों की उत्साहवर्द्धक उपस्थिति रही.

जैन स्थानक, वल्लभ विहार, रोहिणी में जैन कॉन्फ्रेंस महिला समिति (दिल्ली प्रदेश) द्वारा स्थानीय श्रीसंघ के सहयोग एवं विद्या वाचस्पति, आगम रत्नाकर, उत्तर भारत प्रवर्तक श्री सुभद्र मुनि जी म. के सुशिष्य श्री रमेश मुनि जी म. आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में परम साताकारी ‘‘चइत्ता भारहं वासं...’’ गाथा का सामूहिक उच्चारण के साथ जाप कराया गया.

दोपहर 3.00 बजे से शुरु हुआ जाप लगभग डेढ़ घंटा तक चला, जिसमें इस जाप को 37वें दिन की आयाम्बिल तपस्या में रत युवा तपस्वी श्री मुदित मुनि जी म. के मुखारविन्द तथा गुरुदेव श्री मुकेश मुनि जी म. द्वारा जहाँ इस गाथा का सार उपस्थित बहनों को सविस्तार समझाया गया वहीं श्री रमेश मुनि जी म. ने कार्यक्रम को अपना मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया.

उल्लेखनीय है कि, इस दौरान विगत डेढ़ वर्ष से एकाशन व्रत साधना में रत श्रीमती सत्या जैन, 17 दिनों से व्रतों की साधना कर रहीं, सुश्री महक जैन, 17 दिनो से एकाशन व्रत की साधना कर रहीं बहना विधु जैन की तपस्याओं की अनुमोदनार्थ उनका सामूहिक रूप से अभिनन्दन किया गया.

इस आयोजन में श्रीमती चंदन जैन (अहिंसा विहार) के अलावा श्रीमती डॉली जैन (वल्लभ विहार) का जहां अथक सहयोग प्राप्त हुआ. वहीं वल्लभ विहार के चन्दनबाला  महिला मंडल, तरुणी महिला मंडल, मैत्री संघ, वल्लभ विहार महिला मंडल, जैन मिलन मंडल की सदस्याओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की.

जैन कॉन्फ्रेंस महिला समिति (दिल्ली प्रदेश) की श्रीमती शीला जैन, श्रीमती संतोष जैन, रूबी जैन, श्रीमती राजबाला जैन, श्रीमती सोनल जैन, श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती सुनीता जैन, डॉ. शिल्पा जैन, श्रीमती वीणा जैन (जमुना अपार्टमैन्ब््स), श्रीमती सुमन जैन, श्रीमती ऊषा जैन आदि की उपस्थिति से आयोजन को उत्कृष्ट स्वरूप प्राप्त हुआ. 

जाप आयोजन के पश्चात् वल्लभ विहार श्रीसंघ महामंत्री श्री संजीव जैन, कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश जैन द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ. श्रीमती शीला जैन ने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें