मीडिया में बेवजह न बोलें, आपका काम चमकना चाहिए, आप नहीं - समय पर पहुंचे ऑफिस : मंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी की सलाह
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मंत्रि परिषद के साथ बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को कुछ सलाह भी दी और कुछ नसीहत। नई कैबिनेट को उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, आप नहीं। साथ ही मंत्रियों को मीडिया में बेवजह बयानबाजी न करने की नसीहत भी दी।
बुधवार को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद गुरुवार को मोदी ने मंत्रिपरिषद की पहली मीटिंग ली। पुराने मंत्रियों की जगह जिन नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है, उन्हें नसीहत देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनके मंत्रालयों का जिम्मा संभालने वाले इनसे मिलकर इनके अनुभव का फायदा लें।
इसके साथ ही मोदी ने मंत्रियों को मीडिया में बेवजह बयान न देने को भी कहा है। पीएम मोदी ने मंत्रियों को वक्त पर ऑफिस पहुंचने और अपनी सारी ऊर्जा मंत्रालय के काम में झोंकने को भी कहा है।
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, न कि आप। गरीब कल्याण योजनाओं को ज़मीन पर लेकर जाएं जिससे आम आदमी को जल्दी से जल्दी ज़्यादा से ज़्यादा फायदा हो। मोदी ने कहा कि आप लोगों से मिलते रहें और उनसे फीडबैक लेते रहें। साथ ही सुबह 9:30 बजे ऑफिस पहुंच जाएं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त