📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दिल्ली दंगा केस : हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या मामले में 5 आरोपियों को जमानत दी

📅 03 September 2021, 09:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली दंगा केस : हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या मामले में 5 आरोपियों को जमानत दी
दिल्ली दंगा केस : हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या मामले में 5 आरोपियों को जमानत दी

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में आरोपी मोहम्मद आरिफ समेत पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले में एक हेड कांस्टेबल रतन लाल की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि पुलिस कमिश्नर, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सहित 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि अदालत की राय है कि याचिकाकर्ताओं को लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच ट्रायल के दौरान की जा सकती है। अदालत ने दिल्ली पुलिस के आरोपियों को जमानत न देने के तर्क पर असहमति जताई और कहा कि याचिकाकर्ता आरिफ को 11 मार्च, 2020 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें