📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹203,500 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Paytm Fastag डिएक्टिवेट करके ऐसे खरीदें नया फास्टैग, जानिए नया तरीका

📅 09 March 2024, 12:33 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paytm Fastag डिएक्टिवेट करके ऐसे खरीदें नया फास्टैग, जानिए नया तरीका
Paytm Fastag डिएक्टिवेट करके ऐसे खरीदें नया फास्टैग, जानिए नया तरीका

नई दिल्‍ली : NHAI ने पेटीएम पेमेंट बैंक के फास्टैग सर्विस को अथॉराइज़ेशन लिस्ट से हटा दिया है। पेटीएम फास्टैग यूजर्स को पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। फास्टैग खरीदने के लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ‘My FASTag’ ऐप डाउनलोड करें।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने पेटीएम पेमेंट बैंक को अथॉराइज्ड फास्टैग प्रोवाइडर की लिस्ट से हटा दिया है। ऐसे में अब फास्टैग पेमेंट सर्विस ऑफर करने वाले बैंकों की लिस्ट 32 हो गई है, जिन्हें टोल पेमेंट के लिए इजाजत दी गई है। ऐसे में अगर आप पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो 15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग काम नहीं करेगा।

अगर किसी पेटीएम फास्टैग यूजर्स के अकाउंट में पैसे हैं, और वो इन पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हैं, तो उसे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। ऐसे में पेटीएम फास्टैग यूजर्स को बकाया राशि को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कैसे पेटीएम फास्टैग अकाउंट करें डिएक्टिवेट

  • सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें।
  • टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिखने वाले प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद हेल्प और सपोर्ट ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद “Banking Services & Payments” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • फिर फास्टैग ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Chat with us ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • फिर डिएक्टिवेशन रिक्वेस्ट जनरेट करें।
  • फास्टैग पेटीएम पोर्ट से कैसे करें डिएक्टिवेट
  • फास्टैग पेटीएम पोर्ट पर विजिट करें।
  • इसके बाद क्रिडेंशियल डालकर लॉगिन करें।फिर फास्टैग नंबर, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करें और “Help & Support” ऑप्शन पर टैप करें।
  • फिर आपको “I Want to Close My Fastag Profile” ऑप्शन पर टैप करें।
  • कैसे एक नया फास्टैग खरीदें

  • आप NHAI वेबसाइट पर लिस्टेड 32 बैंक का फास्टैग खरीद सकते हैं।
  • यूजर सीधे NHAI से फास्टैग खरीद सकते हैं।
  • कैसे NHAI से खरीदें फास्टैग

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर से “My FASTag” डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्क्रॉल डाउन करके “Buy Fastag” ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद अमेजन और फ्लिपकारट का फास्टैग खरीदने का लिंक दिखेगा।
  • फिर इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद एक्टिवेट फास्टैग ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अमेजन फ्लिपकार्ट सेलेक्ट करें और क्यूआर कोड स्कैन करें।
  • इसके बाद ऑन स्क्रीन एक्टिवेशन प्रॉसेस फॉलो करें।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें