Covaxin : तीसरे ट्रायल का रिजल्ट जारी, कोरोना के DELTA वैरियंट पर 63% और सिरियस मामलों में 93% तक असरदार
नई दिल्ली . भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के तीसरे और अंतिम फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है. साथ ही कंपनी ने तीसरे फेज के रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं. बताया गया कि कोवैक्सिन कोरोना के गंभीर मरीजों और डेल्टा वेरिएंट के मरीजों पर भी असरदार पाई गई है. भारत बायोटेक ने तीसरे फेज के रिजल्ट के आधार पर बताया कि कोरोना के खिलाफ Covaxin वैक्सीन ओवरऑल 77.8% प्रभावी पाई गई है.
COVAXIN : डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ है असरदार
वहीं, दुनिया भर में दहशत फैला रहे खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ यह वैक्सीन 65.2% असरदार पाई गई है. जबकि गंभीर संक्रमण से बचाने के लिए कोवैक्सिन 93.4% प्रभावी बताई गई. Asymptomatic कोरोना मरीजों पर ये 63.6% कारगर साबित हुई.
Covaxin की एफिकेसी 77.8%
कोवैक्सिन के तीसरे फेज के ट्रायल से पता चला है कि इसकी ओवरऑल एफिकेसी 77.8% पाई गई. जबकि कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण पर इसकी ओवरऑल एफिकेसी 93.4 प्रतिशत पाई गई. बताया गया कि कोवैक्सिन 60 साल से ऊपर वाले लोगों पर 67.8% और 60 साल से कम के लोगों पर 79.4% प्रभावी है. हालांकि, तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान करीब 99 वॉलंटियर्स में गंभीर साइड इफ़ेक्ट्स भी देखे गए.
जानें किस मामले में कितनी असरदार है Covaxin
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता