Congress : पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने का ऐलान : रेणुका चौधरी
नई दिल्ली :
कांग्रेस नेत्री (Congress Leader) रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhary) ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ (Against PM Narendra Modi) मानहानि का मामला (Defamation Case) दर्ज कराने का (To File) ऐलान किया (Announced) । कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में अपने संबोधन के दौरान उनका अपमान किया, इसलिए वो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगी। उन्होंने ट्वीटर पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी आपत्ति जताई।
रेणुका चौधरी ने ट्वीट में आरोप लगाया कि एक अभिमानी ने सदन में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगी। देखते हैं कि अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं। इस वीडियो में पीएम सदन में बोल रहे हैं, मेरी आपसे प्रार्थना है कि रेणुका जी को कुछ मत कीजिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।
गौरतलब है कि साल 2018 में पीएम ने ये बात संसद सत्र के दौरान कही थी। तब पीएम मोदी सदन को संबोधित कर रहे थे। पीएम के भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने की आवाज आने पर सभापति ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद पीएम मोदी ने सभापति को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की थी।
दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है ? इसी मामले को लेकर बीजेपी विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था और गुरुवार को इस मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका