15 लाख रुपये देगी केन्द्र सरकार, जानें कैसे?
किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केन्द्र सरकार किसानों की मदद के लिए, उनकी आय दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी के मद्देनजर अब नया कृषि बिल लाने के बाद कृषि को बड़े बिजनेस का रूप देने के लिए सरकार किसानों को तोहफा देने जा रही है. किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार 15 लाख रुपये मुहैया कराएगी.
जानें कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपये?
सरकार ने पीएम किसान एफपीओ स्कीम की शुरुआत की है. इस योजना के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी. इससे किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी काफी आसानी होगी.
जानें कैसे करें अप्लाई?
PM Kisan FPO Yojana का लाभ पाने के लिए किसानों को फिलहाल के लिए इंतजार करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी सरकार ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरूआत नहीं की है. जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर खोल दी जाएगी, जहां आप आवेदन कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान