CBSE BOARD : 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम
दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख की जानकारी दी है। सीबीएसई ने बताया है कि टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी।
परीक्षा की अवधि
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। क्वेश्चन पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
टर्म 1 का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 जारी करेगा। कक्षा 10, 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि वह प्राप्त अंकों के रूप में रिजल्ट घोषित करेगा।
टर्म I परीक्षा के बाद किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। कक्षा 10, 12 का अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा।
CBSE Term 1 Result 2022 कैसे करेंगे चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे चेक कर लें।
कब हुईं थी पहली परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका