📅 Thursday, 22 October 2026 | 01:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,168.35 ▼ -684.55 (-0.93%) • निफ्टी 50: 22,653.60 ▼ -235.30 (-1.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,600 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने की पीएम मोदी की तारीफ

📅 11 April 2025, 05:33 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने की पीएम मोदी की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. नुसरत ने पीएम मोदी संग मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की है.

नुसरत के फैंस को एक्ट्रेस की पीएम मोदी से ये मुलाकात खूब पसंद आ रही है. नुसरत ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें (नुसरत) वॉर हिट इजराइल से वापस लाने पर आभार जताया है.

नुसरत और पीएम मोदी की ये मुलाकात एक इवेंट में हुई. नुसरत ने मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूं. उन्होंने पीएम मोदी के अडिग नेतृत्व की तारीफ करते हुए लिखा- मोदी जी आपके अडिग नेतृत्व और हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, को वापस लाने के लिए आपकी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना एक सौभाग्य की बात है. नुसरत ने पीएम मोदी के लिए इस पोस्ट में गुजराती में भी कैप्शन लिखा- आप नू अ मुलाकात बदल खूब-खूब आभार...मारी माटे आ जिंदगी भर नी यादगार रहे से...”

बता दें, साल 2023 में अक्टूबर के महीने में नुसरत अपनी फिल्म को लेकर इजराइल पहुंची थीं. नुसरत जब इजराइल में थीं तब ही इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध छिड़ गया था. चारों तरफ बम और बंदूकों की आवाजें गूंजने लगीं थीं. मुसीबत में फंसीं नुसरत ने इसको लेकर भारत सरकार से मदद मांगी थी. इसके बाद भारत सरकार ने इजराइली सरकार के साथ मिलकर नुसरत को रेस्क्यू किया और भारत लाया गया. उस वक्त नुसरत ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करके भारत सरकार की जमकर तारीफ की थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें