📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी ₹34,000 करोड़ : अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सीबीआई ने किया जब्त

📅 31 July 2022, 03:06 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी ₹34,000 करोड़ : अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सीबीआई ने किया जब्त
सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी ₹34,000 करोड़ : अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सीबीआई ने किया जब्त

भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी ₹34,000 करोड़ के दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने पुणे में एक बिल्डर की संपत्ति से अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर जब्त किया है। सीबीआई की टीम को डीएचएफएल घोटाले के आरोपी अविनाश भोंसले के बड़े आलीशान हॉल के अंदर हेलीकॉप्टर मिला। सीबीआई ने अविनाश भोंसले को बीती 26 मई को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि टीम पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है ताकि घोटाले की आय से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके। डीएचएफएल के पूर्व शीर्ष अधिकारियों कपिल वधावन, दीपक वधावन और अन्य पर सीबीआई ने 20 जून को बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप लगाए थे।

सीबीआई के मुताबिक, आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के एक संघ को डीएचएफएल की फर्जी खाता बही में 34,615 करोड़ बैंक ऋण देकर धोखा दिया। फिर उन्होंने फर्जी संस्थाओं को नकली खुदरा ऋण देकर डीएचएफएल में सार्वजनिक धन की चोरी करने के लिए कथित तौर पर शेल कंपनियों और एक समानांतर लेखा प्रणाली, जिसे "बांद्रा बुक्स" के रूप में जाना जाता है, का इस्तेमाल किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें