📅 Saturday, 12 September 2026 | 11:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने आज कुल 136 ट्रेनों को किया रद्द,11 ट्रेन रिशिड्यूल

📅 08 July 2022, 10:07 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने आज कुल 136 ट्रेनों को किया रद्द,11 ट्रेन रिशिड्यूल
यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने आज कुल 136 ट्रेनों को किया रद्द,11 ट्रेन रिशिड्यूल

रेलवे हर दिन सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करके लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाता है. ऐसे में आम लोगों के जीवन की लाइफलाइन रेलवे को माना जाता है. हर दिन रेलवे एक्सप्रेस (Express Train), मेल (Mail Train) और प्रीमियम तीनों तरह की ट्रेनों का संचालन करता है और अगर कोई ट्रेन कैंसिल हो जाए तो यात्रियों की भारी असुविधा होती है. ऐसे में अगर आप कहीं भी सफर के लिए रेलवे स्टेशन निकलने से पहले डायवर्ट (Divert Train List), रिशिड्यूल (Reschedule Train List) और कैंसिल (Cancel Train List) की जरूर चेक कर लें. वरना बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि हर दिन रेलवे अलग-अलग कारण ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट या रिशिड्यूल करता है. कई बार इसका कारण खराब मौसम होता है. फिलहाल मानसून के इस मौसम में देश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में इस कारण भी कई बार ट्रेनो के या तो रूट में बदलाव करना पड़ रहा है या ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा है. इसके अलावा तूफान आदि के कारण भी ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है. कई बार ट्रेनों को रद्द करने के पीछे का कारण होता है ट्रेन की पटरियों की मरम्मत. हर दिन हजारों ट्रेनें इन रेल की पटरियों से होकर गुजरती है. ऐसे में इन पटरियों की मरम्मत समय-समय पर करना बहुत जरूरी है. इस कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है.

कुल 136 ट्रेनों को कैंसिल, 11 ट्रेन रिशिड्यूल

आज यानी 8 जुलाई 2022 को कुल 11 ट्रेनों को रिशिड्यूल करने का फैसला किया है. वहीं कुल 136 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके साथ ही 13 ट्रेनों को आज डायवर्ट करने का फैसला किया है. अगर आप भी कैंसिल, रिशिड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह चेक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में-

जानते हैं रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के तरीके के बारे में-

  • रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/  की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें
  • रद्द, रिशिड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें
  • इस लिस्ट को देखने के ही बाद ट्रेन से ट्रेवल के लिए निकलें.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें