श्री गौरव सिंह भाला बने राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री
राजस्थान. राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए राजस्थान के मेवाड़ निवासी श्री गौरव सिंह भाला को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश जांगिड द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई. नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने गौरव सिंह भाला को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्री गौरव सिंह भाला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, युवा मोर्चा को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।आशा व्यक्त की जा रही है कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से राजस्थान सहित देशभर में संगठन के विस्तार और युवा शक्ति को संगठित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार : BDO संजय यादव को किया ट्रैप : अग्निवीर से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को सीधा नौकरी देगी
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित