भारत में 24 घंटे में मिले 2 लाख 71 हजार 202 नए मरीज, 7743 ओमिक्रोन केस
नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 71 हजार 202 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं. इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 38 हजार, 331 इस दौरान 314 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 50 लाख, 85 हजार, 721 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 94.51 प्रतिशत हो गया है. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख, 50 हजार, 377 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 16.28 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए. अबतक कुल 70 करोड़ 24 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं.
ओमिक्रोन के 7743 संक्रमितों की पुष्टि : देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है. देशभर में ओमिक्रोन के सात हजार, 743 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. यानि पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के नए मामलों में 28.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अब तक ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. यहां अब तक 1700 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं. दूसरे नंबर पर राजस्थान पहुंच गया है. तीसरे नंबर पर दिल्ली है. चौथे नंबर पर अब केरल और पांचवें नंबर पर कर्नाटक है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!