📅 Saturday, 21 November 2026 | 07:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

राधा कृष्ण टीवी सीरियल में कृष्ण का अभिनय करने वाले एक्टर ने विकास को किया सम्मानित

📅 03 April 2024, 07:41 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राधा कृष्ण टीवी सीरियल में कृष्ण का अभिनय करने वाले एक्टर ने विकास को किया सम्मानित
राधा कृष्ण टीवी सीरियल में कृष्ण का अभिनय करने वाले एक्टर ने विकास को किया सम्मानित

बागपत.

जिले के ट्योढी गांव निवासी एक्टर विकास मलनिया को हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित आर जी अवॉर्ड्स समारोह में सम्मानित किया गया. जिसमें बॉलीवुड के कई टीवी सीरियल के कलाकार शामिल हुए.

विकास मलनिया को यह पुरुस्कार उनकी एक्टिंग और मॉडलिंग के लिए मिला है. राधा कृष्ण टीवी सीरियल में भगवान कृष्ण का अभिनय करने वाले सुमेद मुद्गलकर ने अपने कर कमलों से विकास मलनिया को सम्मानित किया और उनके अभिनय प्रतिभा की प्रशंसा की.

बता दे कि एक्टर विकास मलनिया ने सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने से शुरुआत की और अभी तक विभिन्न शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, सॉन्ग आदि में अभिनय कर चुके है. विकास के प्रशंसकों ने उनको सोशल मीडिया पर बधाई दी. वहीं विकास ने बताया कि जल्द ही वह जिले के कलाकारों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं लोक गायकों को अवसर देंगे.

फरीदाबाद हरियाणा में बागपत के एक्टर विकास मलनिया हुए बेस्ट एक्टर मॉडल श्रेणी में सम्मानित

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल