📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
बिजनोल

बिजनोल में छात्राओं को टेबलेट वितरित : खुश नजर आए मेधावी विद्यार्थी

📅 29 March 2025, 01:44 AM • ✍️ नानालाल जोशी • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिजनोल में छात्राओं को टेबलेट वितरित : खुश नजर आए मेधावी विद्यार्थी
बिजनोल में छात्राओं को टेबलेट वितरित : खुश नजर आए मेधावी विद्यार्थी

बिजनोल. राजसमंद के गांव बिजनोल में राजस्थान सरकार की मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 12 वीं की लक्षिता चारण 95 प्रतिशत, स्वाति जोशी 91 प्रतिशत, सोनु चुण्डावत 91 प्रतिशत को टेबलेट प्रदान किए गए.

राज्य सरकार द्वारा इन्हें तीन वर्ष तक जीओ नेट फ्री भी दिया गया है, इस अवसर पर पीईईओ श्री मनोज मानव ने कहा कि प्रोत्साहन से प्रतिभाओं को पोषण मिलता है. भावी प्रतिभाएं तैयार होगी और राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत वर्ष में नाम रोशन करेंगी.

नवपदोन्नत प्राचार्य श्री श्याम सुंदर झंवर ने बताया कि टेबलेट से बच्चों को उच्च अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक तकनीकि का लाभ मिलेगा. तथा अन्य विद्यार्थी भी प्रेरणा लेकर स्वयं भी यहां मुकाम हासिल करेंगे.

इस दौरान शिक्षक नारायण लाल गाडरी, सुमन कुंवर चारण, भरत कुमार शर्मा, चेतना चौधरी, ओम प्रकाश, विनोद कुमार, मंजु पड़ियार, उषा सनाढ्य, लक्ष्मी सनाढ्य प्रवीण जोशी आदि मौजूद रहे. इस उपलब्धि पर अनेक इष्ट मित्रो ने मेधावी विद्यार्थी को कोटिश शुभकामनाये और बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की.

पालीवाल वाणी ब्यूरो : नानालाल जोशी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें