📅 Friday, 09 October 2026 | 07:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश में सांसद-विधायकों को सैल्यूट करेंगे पुलिस अफसर

📅 26 April 2025, 02:29 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश में सांसद-विधायकों को सैल्यूट करेंगे पुलिस अफसर
मध्यप्रदेश में सांसद-विधायकों को सैल्यूट करेंगे पुलिस अफसर

भोपाल.

मध्यप्रदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना ने नया फरमान जारी किया है. इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री-मंत्री के साथ अब सांसद और विधायकों को भी पुलिसकर्मी सैल्यूट ठोकेंगे.

डीजीपी मकवाना के मुताबिक किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ शिष्ट व्यवहार में कमी नहीं आनी चाहिए. इतना ही नहीं, अगर किसी पुलिस अफसर से सांसद या विधायक मिलने जाएं तो उस अफसर को प्राथमिकता से मुलाकात कर उनकी बात सुननी होगी.

यह निर्देश 24 अप्रैल को डीजीपी कैलाश मकवाना के द्वारा दिए गए है. जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि अगर सांसद और विधायनक मिलने आए तो पुलिस अफसरों को उन्हें प्राथमिकता देनी होगी. सभी पुलिस अफसर-अधिकारियों को सांसद, विधायकों को सरकारी कार्यक्रम या सामान्य मुलाकात के दौरान उनका अभिवादन करना होगा. वहीं फोन पर भी इन माननियों को प्राथमिकता देनी होगी और जवाब में शिष्टाचार झलकना चाहिए. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें