📅 Tuesday, 10 November 2026 | 01:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +107.25 (+0.13%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र के अशुभ योगों में से एक है 'विष योग', जीवन में देता है अनंत परेशानियां

📅 20 March 2026, 10:12 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्योतिष शास्त्र के अशुभ योगों में से एक है 'विष योग', जीवन में देता है अनंत परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र के अशुभ योगों में से एक है 'विष योग', जीवन में देता है अनंत परेशानियां

Astrology : जन्म कुंडली में बनने वाले शुभ-अशुभ योग मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जहां शुभ योग किस्मत बदलकर रख देते हैं वही अशुभ योग जीवन को संकटों से भर देते है. ऐसा ही एक योग है 'विष योग'.

कुंडली में विष योग कैसे बनता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव के प्रभाव से कुंडली में विष योग का निर्माण होता है. ज्योतिष शास्त्र में विष योग को एक खतरनाक और अत्यंत बुरे फल प्रदान करने वाला योग माना गया है. जन्म कुंडली को देखकर विष योग का पता आसानी से लगाया जा सकता है. वहीं जीवन में आनी वाली दिक्कतों के आधार पर भी इस योग के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है.

जिस तरह जहर प्रभाव दिखाता है उसी तरह ये योग प्रभावित करता है

माना जाता है कि विष योग के कारण व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिर जाता है. जैसे विष अपना प्रभाव दिखाता है उसी प्रकार से व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. हर कार्य में बाधा, मानसिक तनाव से मुक्त नहीं मिलती है. मन में बुरे विचार आते हैं. मन में सबकुछ त्याग देने की भावना आती है. जॉब, करियर, बिजनेस और सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं. स्थितिरता प्राप्त नहीं होता है. व्यक्ति का आत्मविश्वास नष्ट हो जाता है. निराशा और हताशा बनी रहती है.

शनि और चंद्रमा से बनता है विष योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बनता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विष योग शनि और चंद्रमा की युति से बनता है. कुंडली के किसी भी भाव में जब शनि और चंद्रमा युति बना लेते हैं तो इस योग का निर्माण होता है. इसके साथ शनि और चंद्रमा के गोचर से भी विष बनता है.

वहीं एक विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब शनि कमजोर और चंद्रमा बलवान होता है तो विष योग का प्रभाव कम हो जाता है. इसके साथ ही ग्रहों की डिग्री का भी मिलान करना चाहिए. यदि शनि और चंद्रमा एक दूसरे से 12 अंश दूर है तो विष योग नहीं बनता है. इसके अतिरिक्त अन्य चीजों का भी ध्यान किया जाता है. भगवान शिव और शनि देव की पूजा करने से इस योग का प्रभाव कम होता है.

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें